IQNA

फिल्म | ज़ैनब सुलैमानी: मेरे पिता की एक सेना है जो ट्रम्प से बदला लेगी

15:08 - December 16, 2020
समाचार आईडी: 3475453
तेहरान (IQNA)ज़ैनाब सुलैमानी, शहीद सरदार क़ासिम सुलैमानी की बेटी ने राप्टली राशाटूडे नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में कहाः बाइडेन और ट्रम्प के बीच कोई अंतर नहीं है, वे एक ही हैं और एक ही नीति का पालन करते हैं, दोनों में कोई अंतर नहीं है। ट्रम्प ने मेरे पिता को मारने का आदेश दिया, बाइडेन ने उनका समर्थन किया, इसलिए दोनों के बीच कोई अंतर नहीं है। मेरे पिता की एक सेना है जो ट्रम्प से बदला ले कर रहेगी। मेरे पिता की शहादत के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका सोचता है कि सब कुछ खत्म हो गया है, क्योंकि उन्होंने मध्य पूर्व की ताक़त सरदार सुलैमानी को मार डाला, लेकिन वे बुरी तरह से गलत हैं, सरदार सुलैमानी जैसे हजारों लोग लड़ने के लिए तैयार हैं। सरदार सुलैमानी के पास एक सेना है जो ट्रम्प से बदला ले कर रहेगी।

 
captcha